![]() |
| ॐ जय जगदीश हरे आरती | Om Jai Jagdish Hare Aarti |
ॐ जय जगदीश हरे आरती दुनिया की सबसे लोकप्रिय आरती में से एक है| इस मधुर आरती को 1870 में पं. श्रद्धाराम फिल्लौरी जी द्वारा लिखा गया था| यह आरती भगवान् श्री विष्णु जी को समर्पित है| इस आरती को सभी शुभ और मंगल कार्यो तथा पूजन के दौरान गाया जाता है| और विद्वान् ब्राह्मणो द्वारा तो यह भी कहा जाता है की इस आरती के द्वारा पूजन करने से सभी देवी और देवताओ का आशीर्वाद प्राप्त होता है|
ॐ जय जगदीश हरे आरती | Om Jai Jagdish Hare Aarti
ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे ।
भक्त जनों के संकट, दास जनों के संकट,
क्षण में दूर करे
॥ ॐ जय जगदीश हरे..॥
जो ध्यावे फल पावे, दुःख बिनसे मन का,
स्वामी दुःख बिनसे मन का । सुख सम्पति घर आवे,
सुख सम्पति घर आवे, कष्ट मिटे तन का
॥ ॐ जय जगदीश हरे..॥
मात पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी,
स्वामी शरण गहूं मैं किसकी । तुम बिन और न दूजा,
तुम बिन और न दूजा, आस करूं मैं जिसकी ॥
॥ ॐ जय जगदीश हरे..॥
तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी,
स्वामी तुम अन्तर्यामी । पारब्रह्म परमेश्वर,
पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सब के स्वामी ॥
॥ ॐ जय जगदीश हरे..॥
तुम करुणा के सागर, तुम पालनकर्ता,
स्वामी तुम पालनकर्ता । मैं मूरख फलकामी,
मैं सेवक तुम स्वामी, कृपा करो भर्ता॥
॥ ॐ जय जगदीश हरे..॥
तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति,
स्वामी सबके प्राणपति । किस विधि मिलूं दयामय,
किस विधि मिलूं दयामय, तुमको मैं कुमति ॥
॥ ॐ जय जगदीश हरे..॥
दीन-बन्धु दुःख-हर्ता, ठाकुर तुम मेरे,
स्वामी रक्षक तुम मेरे । अपने हाथ उठाओ,
अपने शरण लगाओ, द्वार पड़ा तेरे ॥
॥ ॐ जय जगदीश हरे..॥
विषय-विकार मिटाओ, पाप हरो देवा,
स्वमी पाप(कष्ट) हरो देवा । श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ,
श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ, सन्तन की सेवा
ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे ।
भक्त जनों के संकट, दास जनों के संकट,
क्षण में दूर करे
![]() | |||||
| पं. श्रद्धाराम फिल्लौरी जी |
Tags: Om jai jagdish hare swami jai jagdeesh hare aarti | Om Jai Jagdish Hare, swami Jai Jagdish Hare | Shri Jagdish Ji Ki Aarti | Shri Hari Ki Aarti | Shree Vishnu Ji Ki Aarti

