श्री सत्यनारायण पूजन विधि | Shri Satyanarayan Poojan Vidhi In Hindi

Shree Sanatan Dharma
श्री सत्यनारायण पूजन विधि | Shri Satyanarayan Poojan Vidhi

 

श्री सत्यनारायण कथा एक ऐसी कथा है| जिसको करने से मनुष्यो के सभी दुःख व परेशानिया ख़तम हो जाती है| और इस महा व्रत को करने से धन, सुख, संपत्ति, तथा संतान की प्राप्ति होती है| अगर शास्त्रों के अनुसार यह भी कहा जाता है की श्री सत्यनारायण की कथा करने से हज़ारो साल तक किये गए यज्ञो के समान फल प्राप्त होता है| और सत्य को ईश्वर मानकर, निष्ठा के साथ समाज के किसी भी वर्ग का व्यक्ति यदि इस व्रत व कथा का श्रवण करता है, तो उसे इससे निश्चित ही मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

इसलिए आज हम अपनी वेबसाइट के माध्यम से आप सभी को इस कथा को करने की विधि को आप सब के साथ साझा कर रहे है| 

|| श्री सत्यनारायण पूजन विधि ||

श्री सत्यनाराण व्रत कथा को करने की विधि कुछ इस प्रकार है| (कृपया ध्यानपूर्वक पढ़े)

  1. इस कथा को करने का संकल्प करने वाले व्यक्ति को पूरा दिन व्रत रखना होता है| और यह भी ध्यान रखना होता है की किसी भी प्रकार व्रत खंडित न हो पाए| 
  2. पूजन स्थान को गाय के गोबर से पवित्र करके वहां एक अल्पना बनाएं और उस पर पूजा की चौकी रखे| लेकिन शहरों में ऐसा करना थोड़ा मुश्किल है तो आप पूजा स्थान पर पोछा लगा कर गंगा जल से स्थान को शुद्ध करके पूजन कर सकते है|
  3. अब चौकी पर लाल या पीला वस्त्र विछा दे|
  4. जो चौकी आपने पूजन स्थान पर रखी है अब उस चौकी के चारो पायो पर एक एक केले का पत्ता बंधे या उसके पास एक केले का पौधा रख दे| 
  5. अब चौकी पर शालिग्राम या ठाकुर जी या श्री सत्यनारायण जी की प्रतिमा को स्थापित करे|
  6. पूजा करते समय सबसे पहले श्री गणेश भगवान् की पूजा करे उसके बाद बाकी इन्द्रादि देवताओ की पूजा करे | 
  7. इन सभी देवताओ की पूजा के पश्चात श्री सत्यनाराण जी की पूजा आरम्भ करे| 
  8. पूजा होने के बाद आरती करे और प्रशाद और चरणामृत भक्तो में बांटे|
निष्कर्ष
 तो आज की इस पोस्ट में माध्यम से मैंने आपको श्री सत्यनारायण जी की व्रत कथा की पूरी विधि को आसान शव्दो में समझने की कोसिस की है अगर आपको यह पोस्ट पसंद आती है तो कृपया इसे सभी के साथ शेयर करे|

और अगर आपको लगता है की इस पोस्ट को लिखने में मुझसे कोई भूल हो गयी है तो आप मुझे कमैंट्स के माध्यम से बता सकते है| मैं पूरी कोसिस करूँगा आपकी बात को समझने की| 

जय श्री लक्ष्मी रमण | जय श्री राम  

और पढ़

Tags:  Katha | Satyanarayan Katha | Purnima Katha | Pooramasi Katha

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने